Sundara Bala #
Krsna Kirtana Songs est. 2001 www.kksongs.org
Home ⇒ Song Lyrics ⇒ S
Song Name: Sundara Bala Saci Dulala
Official Name: None
Author: Anonymous
Book Name: None
Language: Hindi
LYRICS:
(१)
सुन्दर-बाला शची-दुलाला
नाचत श्री-हरि-कीर्तन में
भाले चन्दन तिलक मनोहर
अलका शोभे कपोलन में
(२)
शिरे चूडा दरशि बाले
वन-फुल-माला हियापर दोले
पहिरन पीत-पटाम्बर शोभे
नूपुर रुणु-झुनु चरणो में
(३)
राधा-कृष्ण एक तनु है
निधुवन-माझे बँशी बजाय
विश्वरूप कि प्रभुजी सहि
आवत प्रकटहि नदीया में
(४)
कोइ गायत है राधा-कृष्ण नाम
कोइ गायत है हरि-गुण गान
मंगल-तान मृदंग रसाल
बाजत है कोइ रंगण में
UPDATED: September 23, 2015