Jaya Madhava Madana Murari #
Krsna Kirtana Songs est. 2001 www.kksongs.org
Home ⇒ Song Lyrics ⇒ J
Song Name: Jaya Madhava Madana Murari
Official Name: None
Author: Anonymous
Book Name: None
Language: Braja Bhasa
LYRICS:
(ध्रुव पद)
जय माधव मदन मुरारी राधे-श्याम श्यामा-श्याम
जय केशव कलि-मल-हारी राधे-श्याम श्यामा-श्याम
(१)
सुन्दर कुण्डल नैन विशाला, गले सोहे वैजन्ती-माला
या छवि की बलिहारी राधे-श्याम श्यामा-श्याम
(२)
कबहूं लूट लूट दधि खायो, कबहूं मधु-वन रास रचायो
नाचत विपिन-विहारी राधे-श्याम श्यामा-श्याम
(३)
ग्वाल-बाल संग धेनु चराइ, वन-वन भ्रमत फिरे यदु-राइ
कांधे कामर कारी राधे-श्याम श्यामा-श्याम
(४)
चुरा चुरा नव-नीत जो खायो, व्रज-वनितन पै नाम धरायो
माखन-चोर मुरारी राधे-श्याम श्यामा-श्याम
(५)
एक-दिन मान इन्द्र को मार्यो, नख ऊपर गोवर्धन धार्यो
नाम पड़ायो गिरिधारी राधे-श्याम श्यामा-श्याम
(६)
दुर्योधन को भोग न खायो, रूखो साग विदुर घर खायो
ऐसे प्रेम पुजारी राधे-श्याम श्यामा-श्याम
(७)
करुणा कर द्रौपदी पुकारी, पट लिपट गये वन-वारी
निरख रहे नर नारी राधे-श्याम श्यामा-श्याम
(८)
भक्त-भक्त सब तुमने तारे, बिना भक्ति हम ठाडे द्वारे
लीजो खबर हमारी राधे-श्याम श्यामा-श्याम
(९)
अर्जुन के रथ हांकन हारे, गीता के उपदेश तुम्हारे
चक्र-सुदर्शन-धारी राधे-श्याम श्यामा-श्याम
UPDATED: January 22, 2017